Home / National / भरूच फैक्ट्री में भीषण आग! दमकल की गाड़ियां…..

भरूच फैक्ट्री में भीषण आग! दमकल की गाड़ियां…..

गुजरात के भरूच में सोमवार को GIDC पानोली क्षेत्र स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की लगभग 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है, लेकिन लपटें लगातार फैल रही हैं।

आग की ऊंची लपटों और गहरे काले धुएं ने आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मचा दी। उठता हुआ धुआं कई किलोमीटर दूर से साफ देखा जा सकता है। स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन लोगों से क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

फिलहाल किसी के घायल या मृत होने की खबर नहीं है, हालांकि फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह काबू में आने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह पहला ऐसा हादसा नहीं है। इससे पहले इसी साल 2 अप्रैल को बानसकांठा जिले के दीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग लगी थी, जिसमें मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की जान गई थी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now