Home / Politics / 100% टैरिफ की धमकी पर चीन का करारा पलटवार कहा ‘हम युद्ध नहीं…….

100% टैरिफ की धमकी पर चीन का करारा पलटवार कहा ‘हम युद्ध नहीं…….

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नाटो देशों को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी सदस्य चीन पर 50–100% तक का टैरिफ लगाएं। उनका कहना है कि अगर नाटो देश रूस से तेल खरीदना बंद कर दें, तो इससे रूस की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और यूक्रेन युद्ध खत्म करने में मदद मिलेगी।

इस पर चीन ने भी तुरंत जवाब दिया। स्लोवेनिया दौरे पर गए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने साफ कहा कि बीजिंग न तो युद्ध की साजिश करता है और न ही उसमें शामिल होता है। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है और आर्थिक पाबंदियां हालात को और मुश्किल बनाती हैं।

वांग यी ने याद दिलाया कि चीन और स्लोवेनिया के रिश्ते हमेशा बराबरी और सम्मान पर टिकी दोस्ती के रहे हैं। चीन की विदेश नीति हमेशा इस बात पर जोर देती है कि हर देश बड़ा हो या छोटा एक समान है और तीन दशक से चीन ने इसी स्थिरता को बनाए रखा है।

उन्होंने कहा कि आज की उथल-पुथल भरी दुनिया में यूरोप और चीन को दुश्मन नहीं, बल्कि दोस्त बनकर साथ काम करना चाहिए। सहयोग ही दोनों के लिए सही रास्ता है और यही जनता और इतिहास के प्रति जिम्मेदारी भी दिखाता है।

ट्रंप ने अपनी चिट्ठी, जिसे उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, में लिखा कि रूस पर कड़े प्रतिबंध तभी लगाए जाएंगे जब सभी नाटो देश साथ आएं और रूस से तेल खरीदना बंद करें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि चीन पर 50% से 100% तक का टैरिफ लगाया जाए, जिसे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होते ही हटा लिया जाएगा।

ट्रंप ने तुर्की को खास तौर पर निशाने पर लिया, कहा कि वह रूस से तेल खरीदने में चीन और भारत के बाद तीसरे नंबर पर है। हंगरी और स्लोवाकिया जैसे अन्य नाटो देश भी रूसी तेल के बड़े खरीदार हैं। पहले भी ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि जो देश रूस से तेल खरीदते हैं, उन पर भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। बाद में उन्होंने भारत पर 50% और चीन पर 30% का टैरिफ भी लगा दिया था

Tagged:
[post-views]
Share
Now