Home / Politics / चित्रकूट – राष्ट्रीय लोक अदालत में 109781 वादों के निस्तारण में 6,3282826 रु अर्थदंड, प्रतिकार व बैंक वसूली के रुप में वसूल किए गए

चित्रकूट – राष्ट्रीय लोक अदालत में 109781 वादों के निस्तारण में 6,3282826 रु अर्थदंड, प्रतिकार व बैंक वसूली के रुप में वसूल किए गए

रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – आज दिनांक 13.09.2025 को राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का अायोजन सभी जनपदों में किया गया। जनपद न्यायालय चित्रकूट में राष्ट्रीय लोक अदालत का अायोजन का शुभारम्भ श्री कृष्ण यादव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, चित्रकूट, राकेश कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अनुराग कुरील प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर दिलीप सिंह यादव अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत चित्रकूट, राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश, एस.सी.एस.टी. एक्ट, श्रीमती रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-द्वितीय, श्रीमती नीलू मैनवाल अपर जिला न्यायाधीश/एफ0टी0सी0, चित्रकूट, रवि कुमार दिवाकर अपर जिला जज/एफ0टी0सी0 न्यू0, राजेन्द्र प्रसाद भारती मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिन कुमार दीक्षित, सिविल जज (सी0डि0), श्रीमती इला चौधरी सिविल जज (सी0डि0)/एफ0टी0सी, श्रीमती सैफाली यादव, सिविल जज (जू०डि०), सुश्री विदिशाभूषण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सुश्री अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय,अंशुमान यादव न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर, अनुराग शर्मा अग्रणी जिला प्रबन्धक इण्डियन बैंक, अशोक कुमार गुप्ता अध्यक्ष, पंकज त्रिपाठी महासचिव, जिला बार एसोसिएशन चित्रकूट, तथा अन्य बैंकों के प्रबन्धक भी उपस्थित रहे।
उक्त लोक अदालत में श्री कृष्ण यादव, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 40 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-21529444/-रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाया गया, राकेश कुमार यादव प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चित्रकूट द्वारा 26 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-800000/- रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर वादिया को दिलाया गया एवं कई वर्षों से एक-दूसरे से अलग हुये 23 जोडों आपस में सुलह समझौते के आधार पर एक साथ भेजा गया, राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी एक्ट द्वारा 04 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-2000/- रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूला गया, श्रीमती रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुये मु0-500/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज द्वितीय, द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया। श्रीमती नीलू मैनवाल अपर जिला न्यायाधीश/एफ०टी०सी द्वारा 156 वादों का निस्तारण किया गया, राजेन्द्र प्रसाद भारती मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चित्रकूट द्वारा फौजदारी के 966 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-129020/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज (सी०डि०) द्वारा फौजदारी के 77 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-8600/- रूपये वसूला गया व 03 सिविल वादों का निस्तारण करते हुये मु०-695511/-रूपये पक्षकारों को दिलाया गया। श्रीमती इला चौधरी सिविल जज (सी०डि०)/एफ0टी0सी0 द्वारा 107 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-3030/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, एन0आई0एक्ट के 02 वादों का निस्तारण करते हुये मु0-137094/- रूपये पक्षकारों को दिलाया गया व 01 उत्तराधिकार वाद का निस्तारण करते हुये मु0-749504/- रूपये का प्रमाण पत्र जारी किया गया ।श्रीमती सैफाली यादव सिविल जज (जू०डि०) द्वारा 31 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुये मु०-1550/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, 03 उत्तराधिकार वादों का निस्तारण करते हुये मु0-762793/- रूपये का प्रमाण पत्र जारी किया गया, सुश्री विदिशाभूषण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 41 वादों का निस्तारण करते हुये मु०- 6600/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया, सुश्री अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय द्वारा 28 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-270/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। एस. आनन्द सिविल जज (जू०डि०) मऊ द्वारा 152 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-910/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। अंशुमान यादव न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर द्वारा 133 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-1330/- रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। इस प्रकार न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 1779 वादों का निस्तारण करते हुये मु०- 2,48,27,887/- (दो करोड अडतालिस लाख सत्ताईस हजार आठ सौ सत्तासी रूपये), राजस्व व अन्य विभागों द्वारा108007 मामलों का निस्तारण करते हुये मु०-3,84,54,939/- (तीन करोड चौरासी लाख चौवन हजार नौ सौ उन्तालिस रूपये) रूपये प्रतिकर के रूप में वसूला गया।
सचिन कुमार दीक्षित, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के द्वारा बताया गया कि अाज राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 109781 वादों का निस्तारण करते हुये मु०-6,32,82,826/- (छः करोड बत्तीस लाख बयासी हजार आठ सौ छब्बीस रूपये) अर्थदण्ड, प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप में वसूल किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now