Home / Updates / प्यार का दर्दनाक अंत! ग्वालियर में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर पुलिस पर….

प्यार का दर्दनाक अंत! ग्वालियर में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर पुलिस पर….

ग्वालियर की सड़कों पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिनदहाड़े एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को गोलियों से भून दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका कंप उठा और लड़की खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ी। लोग चीखते-चिल्लाते भागने लगे, सड़क पर भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल बन गया। यह दृश्य किसी फिल्मी क्राइम सीन जैसा था, लेकिन हकीकत ने पूरे शहर को झकझोर दिया।

दोपहर का समय था, लोग रोज़मर्रा की गतिविधियों में व्यस्त थे। तभी शहर के सबसे पॉश इलाके रूप सिंह स्टेडियम के सामने बीच सड़क पर रास्ता रोककर लिव-इन पार्टनर ने प्रेमिका पर बंदूक तान दी और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों कि गूंज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया और भगदड़ की स्थिति हो गई। गोलियां दागने के बाद आरोपी खून से लथपथ युवती के पास बैठ गया और कट्टा लहराते रहा

आरोपी ने पुलिस पर भी तानी पिस्टल

युवक बंदूक लहरात देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। पुलिस ने आरोपी पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस नाकामयाब रही। बाद में घेराबंदी कर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे दबोच और उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद आरोपी को थाने ले गई। दूसरी ओर लहूलुहान सड़क पर पड़ी युवती को पुलिस कार से अस्पताल ले गई, लेकिन इलाज के दौरान उसने उसकी मौत हो गई।

चश्मदीद ने दी घटना की जानकारी

घटना के बाद चश्मदीद ने बताया कि, मैं कोर्ट से आ रहे थे। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में तरुण पुष्कर इलाके तक पहुंचे ही थे कि गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आकर देखा तो युवती सड़क पर पड़ी हुई थी। उनके सामने ही बदमाश ने एक-एक कर तीन गोलियां युवती को मारी थीं। आरोपी के हाथ में बंदूक देखकर सभी लोग डर गए थे। किसी ने भी उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस टीम

मामले को लेकर सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपी ने बंदूक दिखाकर डराने की कोशिश की थी। हालांकि युवती को गोली मारने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। आरोपी के पास से हथियार जब्त कर लिया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now