Home / News / ​बरेली थाना सीबीगंज में NBW तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला और बाधा डालने वाले 7 अभियुक्त गिरफ्तार,

​बरेली थाना सीबीगंज में NBW तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला और बाधा डालने वाले 7 अभियुक्त गिरफ्तार,

बरेली जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान बड़ा मामला सामने आया है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील कराने गई पुलिस पार्टी पर हमला करने और सरकारी कामकाज में बाधा डालने वाले 07 अभियुक्तों को सीबीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सीबीगंज पुलिस की एक टीम वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई थी। पुलिस जब न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू (NBW) की तामील करा रही थी, तभी स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों ने एकजुट होकर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। मामला तब और गंभीर हो गया जब अभियुक्तों और उनके समर्थकों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई।घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त फोर्स बुलाई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त 07 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा, और पुलिस पर हमले से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस पर हाथ उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बाकी अन्य फरार संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now