Home / News / भोजीपुरा में दो लाख की लूट का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल समेत तीन गिरफ्तार

भोजीपुरा में दो लाख की लूट का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल समेत तीन गिरफ्तार

लूटी गई पूरी रकम बरामद, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरक्षी भी घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने दो लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक घायल अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई शत-प्रतिशत रकम दो लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

सीओ हाइवे देवेश सिंह बे बताया कि 30 अक्टूबर को ग्राम रतना चुन्नीलाल निवासी उवैश पुत्र खादिम अली अपने दोस्त मोनिश अली के साथ बैंक से दो लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। रास्ते में अलीनगर से खड़ंजे पर ट्यूबवेल के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे गिरा दिया और बैग में रखे दो लाख रुपये लूटकर लाडपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम 31 अक्टूबर को वांछित आरोपियों की तलाश में मनहेरा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एहसान अली पुत्र जाकिर अली निवासी खजुरिया खुर्द, थाना खजुरिया, रामपुर के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल एहसान के साथ विनीत गंगवार पुत्र महिपाल गंगवार निवासी सराय, थाना शीशगढ़ और मोनिश अली पुत्र छोटे शाह निवासी रतना चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने एहसान के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल और लूट के एक लाख रुपये बरामद किए। वहीं, विनीत और मोनिश के पास से 50-50 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
मुठभेड़ के दौरान आरक्षी अंकित कुमार के बाएं बाजू में गोली की रगड़ लगने से चोट आई है। घायल अभियुक्त और आरक्षी को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बाइट देवेश सिंह सीओ हाइवे

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now