झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ निवासी डॉ. अंजुम परवेज (पत्नी इमरान खान) ने करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, कोटा से शिक्षा (Education) विषय में पीएचडी की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त कर ली है।
उनके शोध का विषय झालावाड़ जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव का सर्वेक्षणात्मक अध्ययन रहा। उन्होंने यह शोध कार्य करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के शिक्षा में उनकी गाइड डॉ. सुरेखा सोनी के कुशल निर्देशन में पूरा किया है।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) के सफल समापन के बाद उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. अंजुम परवेज की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों, गुरुजनों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।





