June 6, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

Haridwar: क्वारंटाइन केंद्र से तीन मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती!

रिपोर्ट हमजा राव

रुड़की: एक क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए तीन लोगों को बुधवार रात सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। तीनों लोगों को खांसी और हल्के बुखार की शिकायत थी। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 14 लोगों की स्क्रीनिग भी अस्पताल में की गई है।

हरिद्वार रोड स्थित एक क्वारंटाइन केंद्र में रखे गए तीन लोगों की तबीयत खराब होने पर उन्हें सिविल अस्पताल रुड़की के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। तीनों को खांसी व हल्के बुखार की शिकायत है। अस्पताल ने तीनों लोगों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा जा रहा है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती छह लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें छुट्टी देकर घर पर ही रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि 14 लोगों की स्क्रीनिग की गई है, वह लोग स्वस्थ हैं। उन्हें घर पर ही एहतियात से रहने को कहा गया है।

देहरादून से आए परिवार को किया क्वारंटाइन…

कलियर: देहरादून से आए एक परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बीती रात एक व्यक्ति चोरी-छिपे पत्नी और बच्चे के साथ अपने घर पहुंचा। यह व्यक्ति देहरादून में काम करता है। किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। इसके चलते पुलिस स्वस्थ्य विभाग की टीम के साथ उसके घर पहुंची। टीम ने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद पूरे परिवार को 28 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है।।

Share
Now