Home / Updates / अच्छी खबर: देशभर में घटेगी टोल की दरें नए रेट तय करने के दिए गए निर्देश..…

अच्छी खबर: देशभर में घटेगी टोल की दरें नए रेट तय करने के दिए गए निर्देश..…

देशभर के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। जीएसटी बचत उत्सव के बीच अब टोल टैक्स में भी कटौती की तैयारी चल रही है। एनएचएआई ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे टोल दरों को नए सिरे से तय करें। अब तक टोल रेट बढ़ाने के लिए साल 2004-05 को आधार माना जाता था, लेकिन अब 2011-12 को आधार बनाने की योजना है। इससे टोल की गणना में महंगाई दर कम आएगी और छोटी गाड़ियों के लिए टोल 5 से 10 रुपये तक सस्ता हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल 2025 में जो 5% बढ़ोतरी की गई थी, वह भी वापस ली जा सकती है।

फिलहाल देशभर में एनएचएआई के 1,087 टोल प्लाजा हैं, जहां से रोजाना करीब 168 करोड़ रुपये का टोल वसूला जाता है। हरियाणा में ऐसे 55 टोल प्लाजा हैं, जिनसे रोज़ करीब 9 करोड़ रुपये का राजस्व आता है। हिसार ज़ोन के 10 टोल से ही रोजाना 1.68 करोड़ की वसूली होती है। नई टोल दरें अगले हफ्ते से लागू हो सकती हैं, जिससे लाखों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now