मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में व्यापारियों ने अवैध धन उगाई को लेकर मापतोल ठेकेदारों का घेराव करते हुए धरना देकर अपने बीच बैठा लिया था और अपने पैसे वापस करने की मांग करने लगे थे कस्बे में माप तोल ठेकेदारों को उस समय व्यापारियों का आक्रोश झेलना पड़ा जब वह कस्बे में बांट तराजू आदि पर मोहर लगाने पहुंचे व्यापारियों का आरोप है कि माप तोल के ठेकेदार मनोज कुमार तोमर संजीव कुमार मनोज कुमार आदि व्यापारियों से अवैध धन उगाई कर रहे हैं जिसकी सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी वंश अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो व्यापारियों ने मापतोल ठेकेदारों को लाला नवीन कुमार गोयल कपड़े वालों की दुकान पर घेर लिया और उनसे पूछताछ शुरू की संतोष पूर्वक जवाब नहीं देने पर उक्त ठेकेदारों को व्यापारियों ने दरा डालकर अपने बीच बैठा लिया और अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे मंगलवार को नगर पंचायत में व्यापारियों एवं मापतोल अधिकारियों एवं ठेकेदारों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष जहीर फारुकी एडवोकेट द्वारा दोनों के बीच समझौता कर दिया है जिससे दोनों ही पक्ष सहमत नजर आए इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्दोष जैन, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शंकरलाल गोयल,भारतीय किसान यूनियन व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, नवीन कुमार गोयल, सुशील वर्मा, कपिल मित्तल, संदीप गोयल, तनवीर आलम, कमर आलम, आदिल फरीदी, हाफिज मोहसिन आदि व्यापारी शामिल रहे।
रिपोर्ट : अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी






