Home / Events / श्री चन्द्रभागा कार्तिक पशु मेला-2026 में भू-खण्डों की नीलामी से 95.96 लाख रुपये की आय*

श्री चन्द्रभागा कार्तिक पशु मेला-2026 में भू-खण्डों की नीलामी से 95.96 लाख रुपये की आय*

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

तीन दिवसीय नीलामी प्रक्रिया में 1008 भू-खण्डों में से 867 का हुआ आवंटन

झालावाड़, 19 नवम्बर। झालरापाटन में आयोजित हो रहे श्री चन्द्रभागा कार्तिक पशु मेला-2026 के दौरान विभिन्न बाजारों में अस्थायी दुकानें लगाने के लिए निर्धारित भू-खण्डों के आवंटन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। पशु मेले में भू-खण्डों के आवंटन के लिए तीन दिवसीय नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें कुल 1008 निर्धारित भू-खण्डों में से 867 भू-खण्डों का आवंटन किया गया।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. चम्पा लाल मीणा ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया के दौरान 17 नवम्बर को 4 लाख 70 हजार 450 रुपये, 18 नवम्बर को 31 लाख 82 हजार 150 रुपये तथा 19 नवम्बर को 57 लाख 96 हजार 150 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस प्रकार तीन दिवसीय नीलामी से कुल 94 लाख 48 हजार 750 रुपये की आय अर्जित हुई।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त फॉर्म बिक्री से 1 लाख 47 हजार 900 रुपये की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार भू-खण्डों की नीलामी एवं मिट्टी बिक्री सहित मेले से कुल 95 लाख 96 हजार 650 रुपये की आय अर्जित की गई है। कुल 1008 भू-खण्डों में से 867 भू-खण्ड आवंटित किए गए हैं, जबकि 141 भू-खण्ड शेष रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now