Home / National / पूर्व मुख्य सचिव का सनसनी खेज दावा ज्ञानेश कुमार ने मुझे BJP से टिकट का दिया था ऑफर…

पूर्व मुख्य सचिव का सनसनी खेज दावा ज्ञानेश कुमार ने मुझे BJP से टिकट का दिया था ऑफर…

ज्ञानेश कुमार ने BJP टिकट का दिया था ऑफर, केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन का दावा

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। थॉमसन के मुताबिक, साल 2016 में ज्ञानेश कुमार ने उन्हें 2019 का लोकसभा चुनाव BJP के टिकट पर लड़ने का सुझाव दिया था। हालांकि, उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

थॉमसन ने बताया कि यह बातचीत एक फ्लाइट के दौरान हुई थी। उनके अनुसार, उस समय ज्ञानेश कुमार उनके मित्र थे और उन्होंने रिटायरमेंट के बाद की उनकी योजनाओं के बारे में पूछा था।

जिजी थॉमसन के मुताबिक, उन्होंने बताया था कि रिटायरमेंट के बाद वह बच्चों से जुड़े किसी प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं। इसके जवाब में ज्ञानेश कुमार ने उन्हें राजनीति में आने और केरल के पथानामथिट्टा से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया।

थॉमसन का दावा है कि ज्ञानेश कुमार ने उन्हें पहले सांसद बनने और बाद में मंत्री बनने की संभावना के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने तत्काल इस प्रस्ताव से इनकार कर दिया था।

यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) को लेकर चुनाव आयोग से जुड़े फैसलों पर विवाद चल रहा है। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों के बीच कथित मतभेद की खबरें भी सामने आई हैं।

जिजी थॉमसन के बयान का हवाला देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर चुनाव प्रक्रिया में ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने उस समय IAS अधिकारी रहते हुए BJP के लिए उम्मीदवार के चयन में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया।

यह पूरा विवाद उस समय और बढ़ा जब हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट सामने आई। इसके बाद विपक्ष की ओर से ज्ञानेश कुमार पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now