धरियावद, 16 अक्टूबर 2025
दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए धरियावद क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हेतु माप-तौल विभाग एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया।
सहायक नियंत्रक निरंजन मीणा के निर्देशन में प्रवर्तन अधिकारी रामेश्वर मीणा, प्रभुनाथ रावल एवं प्रवर्तन निरीक्षक प्रदीप परमार की टीम ने कुल 8 व्यापारिक प्रतिष्ठानों और 1 मार्केट पर छापामार कार्रवाई की। टीम द्वारा प्रतिष्ठानों में तोल यंत्र (Weighing Machine), सफाई व्यवस्था, सूचना बोर्ड, डिब्बाबंद खाद्य सामग्री आदि का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो प्रतिष्ठानों के खिलाफ पेनल्टी लगाई गई
अधिकारियों ने बताया कि “कंज्यूमर केयर अभियान” के तहत यह विशेष जांच 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार में बिकने वाले पैक्ड वस्तुओं और खाद्य पदार्थों के मानक वजन एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित करना है
उक्त जानकारी प्रवर्तन निरीक्षक धरियावद प्रदीप परमार ने दी ।।
रिपोर्ट _ हेमंत सालवी धरियावद






