Home / Crime / सरकारी कर्मचारी के परिवार पर टूटा कहर: सहारनपुर में एक साथ 5 हत्या से हड़कंप!

सरकारी कर्मचारी के परिवार पर टूटा कहर: सहारनपुर में एक साथ 5 हत्या से हड़कंप!

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।मृतकों की पहचान संग्रह अमीन और उसके परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी के शव घर के अंदर अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ पड़े मिले।स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाज़ा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाज़ा तोड़कर अंदर पहुंचे लोगों ने जो मंजर देखा, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था।सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राथमिक जांच में पारिवारिक रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।फिलहाल पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now