Home / Updates / मंदिर में मांस पकाए जाने पर मुख्य पुजारी योगी निरंजन की लोगों ने की पिटाई…..

मंदिर में मांस पकाए जाने पर मुख्य पुजारी योगी निरंजन की लोगों ने की पिटाई…..

अलवर मंदिर में मांस पकाए जाने पर मुख्य पुजारी योगी निरंजन की लोगों ने की पिटाई…..के MIA थाना क्षेत्र के चोरोटी पहाड़ी गांव में भैरू बाबा मंदिर उस वक्त विवाद का केंद्र बन गया, जब मंदिर परिसर में मांस पकाए जाने की अफवाह फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुजारी कुछ युवकों के साथ मिलकर मंदिर में मांस बना रहे थे। सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे, विरोध हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस झड़प में दो-तीन श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।वहीं पुजारी योगी निरंजन नाथ ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि मंदिर में केवल सब्जी-रोटी बनाई जा रही थी। उनका आरोप है कि कुछ ग्रामीण मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और इसी वजह से उनके साथ मारपीट की गई। पुजारी का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी उन्हें और उनके भक्तों को परेशान किया जा चुका है, जिसकी शिकायत वे पुलिस में दर्ज करा चुके हैं। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के चलते मामला अब जांच के दायरे में है।

[post-views]
Share
Now