(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)
(हमीरपुर) सुमेरपुर थानाध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही योगेश तिवारी ने अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से कस्बे में जनवरी माह में हुए लव जेहाद के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करके अपराधियों को कडा संदेश दिया है। विगत दिवस उन्होंने कस्बे में सक्रिय एक-47 गैंग का सदस्यों पर भी बड़ी कार्यवाही करने का संदेश सार्वजनिक बैठक में देकर यह साबित करने की कोशिश की थी कि वह कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है।
थानाध्यक्ष योगेश तिवारी को अभी कस्बे में चार्ज लिए एक सप्ताह भी नहीं हुआ उन्होंने बीती रात जनवरी माह में हुई लव जेहाद की घटना के आरोपियों में गिरोह बंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके अपराधियों को कडा संदेश दे दिया है। इस मुकदमे में फहीमुद्दीन उर्फ फहीम उर्फ लाला को गिरोहबंद का सरगना बनाकर ऐनुउद्दीन उर्फ मौलाना खान, अफान खान को गिरोह का सदस्य बनाकर अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाध्यक्ष स्वयं करेंगे। उसके पूर्व उन्होंने चार्ज संभालने के बाद थाने में हुई शांति कमेटी की बैठक में स्पष्ट किया था कि वह अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शेंगे नहीं और सभी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करके कानून व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे।






