Home / News / 11:55 बजे बंद मिला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

11:55 बजे बंद मिला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा// जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम तुमान स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र तूमान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 18 नवंबर, बुधवार को सुबह 11:55 बजे की सामने आई तस्वीर में उप स्वास्थ्य केंद्र बंद नजर आ रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को गांव में ही प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। लेकिन यदि निर्धारित कार्य समय के दौरान ही स्वास्थ्य केंद्र बंद मिले, तो ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर निर्धारित समय में उप स्वास्थ्य केंद्र बंद क्यों था? क्या संबंधित कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे या इसके पीछे कोई अन्य कारण था?

मामले में अब स्वास्थ्य विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। देखने वाली बात यह होगी कि विभाग द्वारा संबंधित कर्मचारियों से क्या जवाब-तलब किया जाता है और जांच के बाद किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।

फिलहाल, इस मामले ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now