Home / National / देश के टॉप 10 असुरक्षित शहरों में देहरादून भी शामिल, महिला सुरक्षा पर आयोग की रिपोर्ट चिंताजनक

देश के टॉप 10 असुरक्षित शहरों में देहरादून भी शामिल, महिला सुरक्षा पर आयोग की रिपोर्ट चिंताजनक

देश में महिला सुरक्षा को लेकर जारी एक ताज़ा रिपोर्ट ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की इस रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून देश के टॉप 10 असुरक्षित शहरों में शामिल हो गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड की राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में बीते तीन सालों में तेज़ उछाल दर्ज किया गया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्मार्ट सिटी और एजुकेशन हब कहलाने वाले देहरादून की कानून-व्यवस्था महिला सुरक्षा के मामले में बेहद कमजोर दिखाई दी। आयोग ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की सख्त जरूरत बताई है।

रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि शहरों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, पुलिस पेट्रोलिंग मजबूत करने और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मामलों की सुनवाई सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया जाए।

महिला सुरक्षा के इस मुद्दे ने देहरादून ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस गंभीर रिपोर्ट के बाद क्या ठोस कदम उठाती है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now