रसड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने अरुण सिंह बंटू को किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
अरुण सिंह बंटू को नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से किसान मोर्चा को गोरखपुर क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।
उनकी नियुक्ति को संगठन में किसानों के हितों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





