Home / Updates / दाऊद इब्राहिम आतंकी नहीं महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी का बड़ा बयान….

दाऊद इब्राहिम आतंकी नहीं महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी का बड़ा बयान….

पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में हैं। गोरखपुर दौरे के दौरान दाऊद इब्राहिम से जुड़े सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि उनका उससे कोई रिश्ता नहीं है और वह कभी उससे मिली भी नहीं हैं। ममता ने कहा कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया — उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि उनका दाऊद से कोई लेना-देना नहीं। ममता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सफाई दी और कहा कि मीडिया ने बिना वजह इस मुद्दे को तूल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिनका नाम उनसे जोड़ा जा रहा था, वह विक्की गोस्वामी था, लेकिन उसने कभी देश के खिलाफ कोई काम नहीं किया।

गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद ममता ने दोबारा मीडिया से कहा कि दाऊद इब्राहिम एक आतंकवादी है और उसके कारण मासूमों की जान गई है। उन्होंने खुद को “कट्टर हिंदूवादी” बताते हुए कहा कि उनका किसी एंटी-नेशनल व्यक्ति से कोई संबंध नहीं हो सकता। ममता ने बताया कि उन्होंने 25 साल की साधना से ब्रह्मविद्या का ज्ञान प्राप्त किया है और अब पूरी तरह सनातन धर्म के प्रचार में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शोहरत नहीं, बल्कि आत्मसंतोष चाहिए था — और वह उन्हें गुरु के चरणों में मिला।

Tagged:
[post-views]
Share
Now