Home / National / रतनपुरी की रीत राठौर ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर भारत का नाम किया रोशन ….

रतनपुरी की रीत राठौर ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर भारत का नाम किया रोशन ….

मुजफ्फरनगर जनपद के छोटे से गांव रतनपुरी की बेटी रीत राठौर ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। रीत की इस असाधारण उपलब्धि ने न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है उनकी जीत की खबर मिलते ही गांव में ढोल-नगाड़ों की गूंज और खुशी का माहौल फैल गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर चेहरा गर्व से दमक उठा गांव में उत्सव का माहौल, मिठाइयों से सजी गलियां रीत की जीत पर रतनपुरी गांव में मानो त्योहार मनाया जा रहा है महिलाओं ने घरों के बाहर दीपक जलाए, युवाओं ने ढोल पर नाचते हुए “भारत माता की जय” और “रीत राठौर जिंदाबाद के नारे लगाए यह दृश्य उस बेटी के संघर्ष और समर्पण की गवाही दे रहा था जिसने अपने सपनों को पंख दिए संयुक्त पत्रकार महासभा ने किया सम्मान 31 अक्टूबर 2025 को संयुक्त पत्रकार महासभा की राष्ट्रीय टीम रीत के आवास पर पहुंची, जहां उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने रीत को सम्मान पत्र और शॉल भेंट करते हुए कहा रीत जैसी बेटियां देश की असली शक्ति हैं। उन्होंने दिखाया है कि जब लगन और अनुशासन साथ हों, तो कोई भी बाधा रास्ते में नहीं टिकती। रीत का गोल्ड सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि लाखों बेटियों के सपनों का उजाला है इस दौरान मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, जिला उपाध्यक्ष सचिन सैनी, संगठन मंत्री सफीक राजपूत, और सदस्य प्रिंस नायक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने रीत को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गांव वालों की आंखों में खुशी के आंसू गांव के बुजुर्गों ने कहा रीत ने हमारे गांव का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया है आज पूरा रतनपुरी गांव से सिर उठा रहा है रीत के परिजनों की आंखों में गर्व और भावुकता के आंसू थे। उनकी मां ने कहा, “हमारी बेटी ने वह कर दिखाया जो कभी सोचा भी नहीं था। आज हर मां को रीत जैसी बेटी पर नाज़ होगा
रीत बनी प्रेरणा की मिसाल
रीत की कहानी अब इलाके के हर युवा के लिए प्रेरणा बन चुकी है। स्कूलों में बच्चों ने उनके सम्मान में विशेष सभा की और कहा कि वे भी रीत की तरह मेहनत कर भारत का नाम ऊंचा करेंगे रीत राठौर ने यह साबित किया है कि जब इरादे आसमान छूने के हों, तो किसी गांव की मिट्टी भी सोना बन जाती है।

रिपोर्ट:- अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी

Tagged:
[post-views]
Share
Now