एक्सप्रेस न्यूज़ भारत
बोलती नवापारा। दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को सेक्टर बोलती के अंतर्गत ग्राम पंचायत नवपारा में पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती श्याम बाई राठिया, सभापति महिला एवं बाल विकास जनपद पंचायत करतला उपस्थित रहीं। साथ ही श्री छत्रपाल राठिया (सरपंच, ग्राम पंचायत नवपारा), श्री दिलादास (उपसरपंच), पंचगण, ग्रामवासी,( सेक्टर सुपरवाइजर सन्नी टेकाॅम), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएँ भी शामिल हुईं।
कार्यक्रम में पोषण माह की मुख्य थीम — ओबीसीटी, पोषण भी पढ़ाई भी, एक पेड़ माँ के नाम, शिशु एवं छोटे बच्चों का आहार, तथा मेन स्ट्रीमिंग पर केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
इसके साथ ही ECCE गतिविधि के अंतर्गत “पोषण भी पढ़ाई भी” विषय पर चर्चा, स्वदेशी खिलौनों की प्रदर्शनी एवं खेलकूद का आयोजन किया गया। उपस्थित जनों ने बच्चों के समग्र विकास एवं पोषण के महत्व पर विचार साझा किए//👉🏻अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट बिलासपुर संभाग हेड 6261129010/9009809596







