हॉस्टल की दीवार फांदकर बाहर जाती दिखी छात्रा, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटीफिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक नर्सिंग छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा एक निजी नर्सिंग में जीएनएम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और हॉस्टल में रहती थी। मामले में परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
रेलवे ट्रैक पर मिला शव, कपड़ों से हुई पहचानजानकारी के मुताबिक, मटसैना थाना क्षेत्र के मोढ़ा कनैटा के पास बुधवार सुबह रेलवे लाइन पर छात्रा का शव मिला। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में कॉलेज की छात्राओं और प्रशासन ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।सीसीटीवी फुटेज में रात को हॉस्टल से निकलती दिखी छात्रापुलिस ने कॉलेज और हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसमें छात्रा मंगलवार देर रात करीब एक बजे के बाद अपने कमरे से निकलकर हॉस्टल की बाउंड्रीवॉल फांदती और रेलवे ट्रैक की ओर जाती दिखाई दी। हॉस्टल से रेलवे ट्रैक की दूरी लगभग 300 मीटर बताई गई है।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताईछात्रा के परिजनों ने आत्महत्या की आशंका को स्वीकार नहीं किया और दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में छात्रा की शिकोहाबाद के एक युवक से बातचीत और दोनों के बीच अनबन की बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।सहपाठियों से भी की गई पूछताछपुलिस ने हॉस्टल में छात्रा के साथ रहने वाली अन्य छात्राओं से पूछताछ की। उनके मुताबिक, घटना से पहले छात्रा का व्यवहार सामान्य था और उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।





