समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घुसपैठियों के मुद्दे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्हें भी घुस पैठिया कह दिया। अखिलेश ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड से हैं और उन्हें उनके राज्य वापस भेज दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि योगी विचारधारा के लिहाज से भी घुस पैठिये हैं, क्योंकि वे पहले ही भाजपा में नहीं थे।
अखिलेश का यह बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान के जवाब में माना जा रहा है, जिसमें शाह ने कुछ पार्टियों पर घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।
योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अखिलेश की टिप्पणी को मानसिक और बौद्धिक को दिवालियापन बताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने यूपी में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए हैं, और इस तरह की तुलना करना गैर-जिम्मेदार है।
रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल






