झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालरापाटन शहर में ऐतिहासिक चंद्रभागा मिले को लेकर इस बार व्यापारियों और आयोजन समिति प्रशासन में बात नहीं बन पा रही है इसको लेकर आज
झालरापाटन चंद्रभागा कार्तिक पशु मेल समिति ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि चंद्रभागा कार्तिक पशु मेले में आज प्रशासन की और से फॉर्म वितरण को लेकर समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित किया गया परन्तु मौके पर व्यापारी असमंजस में है न कोई प्लाट के नक्शे न कोई प्लाट नम्बर इंगित किया गया न मौके पर कोई नक्शा है वही व्यापारियों की प्रमुख मांग है कि मेला अवधि हर वर्ष 14 जनवरी तक रहती है परंतु इस वर्ष मेला अवधि को लेकर प्रशासन असमंजस की स्थिति पैदा कर 20 दिसम्बर तक मेला अवधि के बारे में मौखिक रूप से बता रहे है जबकि मेला क्रम से चलता है कोटा के बाद पाटन इसके बाद 14 जनवरी खानपुर जाते है कार्तिक मेला व्यापार समिति ने मेला अवधि 14 जनवरी करने के लिए जिला कलक्टर ,सांसद विधायक साहिबा को भी पूर्व में ज्ञापन देकर मेला अवधि 14 जनवरी करने की गुहार लगाई है वही सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि अवधि नही बढ़ाने पर मेले का बहिष्कार कर नीलामी की किसी भी प्रक्रिया में भाग नही लेंग
इस मौके पर
व्यापार समिति अध्यक्ष मुकेश मंत्री,जगदीश नागर, सत्यनारायण सेन,सोनू प्रजापत, भरत कछावा,अशोक नागर, सत्तू कछावा,दिनेश गहलोत,जगदीश राठौर, भवानीसिंह,अब्दुल वहीद, इरशाद गौरी, मोहम्मद खालिद,सहित समस्त मेला व्यापारी उपस्थित रहे।।






