Home / National / UKSSSC का बड़ा एलान: अब इसी तारीख को होगी परीक्षा ,पेपर लीक रोकने के लिए प्लान…

UKSSSC का बड़ा एलान: अब इसी तारीख को होगी परीक्षा ,पेपर लीक रोकने के लिए प्लान…

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पेपर लीक के विवाद के बीच स्थगित हुई सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 16 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए एक फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है। यूकेएसएसएससी के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि 45 पदों के लिए यह परीक्षा पहले 5 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से स्थगित करनी पड़ी। अब जल्द ही उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और परीक्षा केंद्रों का पुनर्निर्धारण किया गया है।

बता दे की इस बार केवल सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा केंद्र के तौर पर चुना जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय और सरकारी पॉलिटेक्निक शामिल हैं। सभी केंद्रों की कड़ी निगरानी पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम करेगी। वहां बायोमेट्रिक हाजिरी और पूरी जांच प्रक्रिया लागू की जाएगी। डॉ. बरनवाल ने यह भी बताया कि आयोग जल्द ही समूह-ग की अन्य भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर भी जारी करेगा और भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी नहीं होगी।

वही यूकेएसएसएससी ने उप-पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालय, सूचना सहायक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष और सूचीकार के पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयन सूची विभाग को भेज दी गई है और अब विभाग स्तर पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। डॉ. बरनवाल ने कहा कि आगामी परीक्षाओं में कई अहम बदलाव किए गए हैं। पुराने परीक्षा केंद्र अब नहीं रहेंगे और केवल सरकारी संस्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी केंद्रों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं संपन्न हों।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now