लखनऊ:
अब्बास बाग कर्बला इलाके में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी पर हुए हमले के मामले में ठाकुरगंज थाना पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई मौलाना पर सोमवार शाम को अब्बास बाग कर्बला के पास हुए जानलेवा हमले के बाद की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौलाना कल्बे जवाद वक्फ़ की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्ज़ों का निरीक्षण करने अब्बास बाग कर्बला पहुंचे थे। इसी दौरान करीब 20-25 लोगों ने उन पर हमला किया, उनकी गाड़ी रोकने व शीशे तोड़ने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद मौलाना के सुरक्षा कर्मी और लोगों ने किसी तरह मौलाना को सुरक्षित बाहर निकाला।
एफआईआर में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, उनमें शामिल हैं:
पंकज, मुजाम्मिल, शाजान, रचित टंडन, सिराज, काशान और 20-25 अज्ञात।
मामला ठाकुरगंज थाना, लखनऊ पश्चिमी में FIR संख्या 0622/2025 के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) 2023 की निम्न धाराओं में FIR दर्ज की है:
• धारा 191(2)
• धारा 126(2)
• धारा 324(2)
• धारा 352
• धारा 351(3)
• धारा 131
जांच अधिकारी एसआई अवधेश कुमार यादव को विवेचना सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।
1003366902





