Home / News / नानौता रेलवे रोड स्थित एसएमसी फूड्स की पुराली के ढेर में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लग गई।

नानौता रेलवे रोड स्थित एसएमसी फूड्स की पुराली के ढेर में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लग गई।

ब्रेकिंग सहारनपुर

रिपोर्ट नईम सागर

आग लगने से लाखों रुपये की पुराली जलकर खाक हो गई। सोमवार शाम करीब पांच बजे खेतों की ओर गए स्थानीय किसानों ने आग की लपटें देख फैक्ट्री अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आस-पास के किसानों और फैक्ट्री कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। आग तेजी से फैलने के कारण पुराली का अधिकांश हिस्सा जल गया। फायर ब्रिगेड कर्मी देर शाम तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now