Home / Events / नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के छिड़काव पर किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के छिड़काव पर किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

राजस्थान सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना में वर्ष 2026-27 के दौरान जिले में नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के छिड़काव पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके माध्यम से नैनो यूरिया के 411 हेक्टेयर तथा नैनो डीएपी के 288 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रदर्शन आयोजित करने के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। अनुदान की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि रबी सीजन में निर्धारित फसलों पर नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव करवाने वाले किसानों को इनकी लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इससे पहले की तरह पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने, मिट्टी की सेहत में सुधार लाने और किसानों की लागत घटाने में मदद मिलेगी।

यह मिलेगा अनुदान नैनो यूरिया पर 1,000 और नैनो डीएपी पर 1,450 रुपये प्रति हेक्टेयर देय होगा।

आधुनिक तकनीकों से होगा नैनो उर्वरकों का छिड़काव योजना के अंतर्गत नैनो उर्वरकों के छिड़काव के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए किसानों को ड्रोन, बैटरी चालित स्प्रेयर अथवा अन्य ड्रोन तकनीक का उपयोग करने का विकल्प दिया गया है। इससे खेतों में निर्धारित तरीके से छिड़काव करने और कृषि कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

इन फसलों पर छिड़काव करने पर मिलेगा लाभगेहूं, जौ, सरसों और चना

नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का ऐसे करे उपयोग नेनो यूरिया ईफको कम्पनी द्वारा निर्मित प्रथम नेनो उर्वरक है। नेनो यूरिया की 500 मिलीलीटर की बोतल में 20% कुल नाइट्रोजन होती है। कणों का आकार अत्यन्त छोटा होने के कारण इसकी उपयोग दक्षता 80% से अधिक है। इस कारण नेनो यूरिया की 500 मिलीलीटर की एक बोतल का उपयोग एक बेग युरिया के बराबर प्रभावी बताया गया है। बुवाई के 30 से 40 दिन बाद जब पौधे में पत्तियों की संख्या अधिकतम हो उस दौरान 2-4 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना सर्वोत्तम माना जाता है। नेनो डीएपी भी नेनो यूरिया के समान नेनो उर्वरक है जिसमें 8% नाइट्रोजन एवं 16% फॉस्फोरस होती है। नेनो डीएपी द्वारा 5-10 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम बीज की दर से बीजोपचार एवं खड़ी फसल में 2-4 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना सर्वोत्तम माना जाता है।

नेनो यूरिया एवं नेनो डीएपी के छिड़काव हेतु राज किसान पर करें आवेदन: नेनो उर्वरकों के छिड़काव हेतु किसान राज किसान साथी पोर्टल पर जनाधार कार्ड एवं जमाबन्दी के साथ आवेदन कर सकते हैं या कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक / सहायक कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

न्यूनतम 10 किसानों का बनेगा प्रदर्शन क्लस्टर, अनुदान की राशि डीबीटी से सीधे किसानों के

खातों में होगी जमा योजना के तहत स्थानीय स्तर पर न्यूनतम 10 किसानों को शामिल करते हुए एक प्रदर्शन क्लस्टर बनाया जाएगा। खेतों में नैनो उर्वरकों का छिड़काव कृषि पर्यवेक्षक और सहायक कृषि अधिकारी की निगरानी में कराया जाएगा। छिड़काव के बाद भौतिक सत्यापन किया जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर अनुदान की राशि किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now