Home / News / पुरकाजी …..पुलिस मुठभेड़ में गौकश हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार

पुरकाजी …..पुलिस मुठभेड़ में गौकश हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार

अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी

अभियुक्त के कब्जे से 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद।

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर मिश्रा तथा थानाध्यक्ष पुरकाजी जयवीर सिंह के नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 13.10.2025 को थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा खाई खेड़ी मिल के पास संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 12.09.2025 को थानाक्षेत्र पुरकाजी में गौकशी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण मोटरसाइकिल से आने वाले हैं जो आज पुनः कोई घटना कारित करने की फिराक में हैं । सूचना पर थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा और अधिक सघनतापूर्वक वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात 01 मोटरसाइकिल पर 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को ग्राम मंडाला की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोड़कर तेजी से भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर उक्त मोटरसाइकिल तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी । जिस पर मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश जावेद पुत्र शराफत (बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है ) घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश खड़ी फसल व अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-

  1. जावेद पुत्र शराफत निवासी ग्राम हरी नगर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर ।

बरामदगीः-
01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट (घटना में प्रयुक्त)
01 तमंचा मय 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।

घायल / गिरफ्तार अभियुक्त जावेद उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-

  1. मु0अ0सं0 553/17 धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  2. मु0अ0सं0 258/19 धारा 3/5/8 सीएसएक्ट थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  3. मु0अ0सं0 17/20 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  4. मु-अ-0स0 260/20 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  5. मु0अ0सं0 213/21 धारा 3/5/8 सीएसएक्ट थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  6. मु0अ0सं0 4/25 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
    07.मु0अ0सं0 163/25 धारा 3/5/8 सीएसएक्ट थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।

नोट- गिरफ्तार अभियुक्त जावेद उपरोक्त शातिर / गौकश तथा थाना पुरकाजी का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं0 23 ए) अपराधी है जोकि थाना पुरकाजी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 162/2025 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम में वांछित चल रहा था ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. थानाध्यक्ष जयवीर सिंह थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  2. उ0नि0 विशाल राठी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  3. उ0नि0 निक्की माहौर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  4. है0का0 871 अरुण कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  5. है0का0 637 राजीव सिंह थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  6. का0 1400 राहुल गिरि थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर ।
  7. का0 2068 राहुल कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर
Tagged:
[post-views]
Share
Now