Home / News / चित्रकूट – जनपद में ‘वीबीजी राम जी योजना’ का भव्य शुभारंभ; मनरेगा के सशक्त विकल्प के रूप में करेगी कार्य: जिलाधिकारी

चित्रकूट – जनपद में ‘वीबीजी राम जी योजना’ का भव्य शुभारंभ; मनरेगा के सशक्त विकल्प के रूप में करेगी कार्य: जिलाधिकारी

ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट
चित्रकूट – शासन की मंशानुरूप ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से जनपद में 1 जुलाई, 2026 से वीबीजी राम जी योजना’ का विधिवत क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत शुभारंभ के प्रथम दिन ही जनपद के समस्त विकासखंडों में 328 ग्राम पंचायतों में से कुल 35 विकास कार्यों को गति प्रदान कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आज जनपद के विभिन्न विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में विशेष समारोहों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, लाभों तथा इसकी कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया गया।
यह महत्वाकांक्षी योजना अत्यंत दूरगामी परिणामों वाली सिद्ध होगी। आगामी समय में यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मनरेगा’ के एक सशक्त और प्रभावी विकल्प के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

प्रशासन द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वीकृत कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण आबादी को इस योजना का त्वरित लाभ प्राप्त हो सके।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now