पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने रविवार को चंदोसी जाकर उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से मिलकर पुरकाजी में सरकारी राजकीय इंटर कॉलेज बनाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

जहीर फारूकी ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री से बताया कि पुरकाजी कस्बे में देश की आजादी से अभी तक 78 वर्षों में कोई भी सरकारी इंटर कॉलेज नहीं है सरकारी कॉलेज बनवाने के लिए अपने पास से करोड़ों रुपए कीमत की 8 बीघा जमीन के बैनामे के कागज जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को कई माह पूर्व सौंप दिए हैं जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने जनपद मुजफ्फरनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति लेकर पुरकाजी में इंटर कॉलेज बनवाने की संस्तुति का प्रस्ताव शासन में लखनऊ भेज रखा है कई बार लखनऊ जाकर सम्बन्धित अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है चेयरमैन ने मंत्री गुलाब देवी से कहा कि कोई सरकारी कॉलेज पुरकाजी में ना होने की वजह से गरीब बच्चे पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं पुरकाजी देहात में एक राजकीय इंटर कॉलेज है उसमें क्षमता से अधिक बच्चे पढ़ते हैं पुरकाजी की आबादी वर्तमान में 40 हजार के करीब है इसलिए शिक्षा हित और जनहित में पुरकाजी में इंटर कॉलेज बनवाया जाना बेहद जरूरी है माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने चेयरमैन पुरकाजी द्वारा कॉलेज के लिए करोड़ों रूपये की निजी जमीन देने की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि जल्दी ही पुरकाजी में सरकारी इंटर कॉलेज बनवाने का प्रयास करेंगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। गौरतलब हो कि चेयरमैन जहीर फारूकी पुरकाजी में सरकारी इंटर कॉलेज बनवाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे हैं कुछ दिन पूर्व भी लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव सिंह से इसी संबंध में मुलाकात की थी और बिजनौर सांसद चंदन चौहान को भी पूरे पुरकाजी की तरफ से इसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।
अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी







