Home / Events / ट्रंप की दुनिया को धमकी: अमेरिका के पास ऐसी ताकत जो 150 बार मिटा दे पूरी दुनिया!

ट्रंप की दुनिया को धमकी: अमेरिका के पास ऐसी ताकत जो 150 बार मिटा दे पूरी दुनिया!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु परीक्षण की अनुमति देने के आदेश के बाद से दुनियाभर में हलचल मच गई है। आलोचनाओं के बावजूद ट्रंप अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के पास पहले से ही इतने परमाणु हथियार हैं कि वह पूरी दुनिया को नष्ट कर सकता है, फिर भी उन्हें लगता है कि नए परमाणु परीक्षण जरूरी हैं। उनका कहना है कि रूस और चीन की बढ़ती परमाणु महत्वाकांक्षाएं अमेरिका को यह कदम उठाने पर मजबूर कर रही हैं।

बता दे की सीबीएस को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने बताया कि उन्होंने यह निर्णय तब लिया जब उन्हें लगा कि अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं रह सकता जो परमाणु परीक्षण न कर रहा हो। दक्षिण कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने सोशल मीडिया पर रक्षा विभाग को तुरंत परीक्षण शुरू करने का आदेश दिया था। इस फैसले की दुनियाभर में कड़ी आलोचना हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से एक बार फिर वैश्विक स्तर पर परमाणु हथियारों की दौड़ शुरू हो सकती है, जो शांति के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

वही ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि “अमेरिका के पास किसी भी देश से ज्यादा परमाणु हथियार हैं, और अब हमें निरस्त्रीकरण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। मैंने इस बारे में रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बातचीत की है।” उन्होंने यह भी बताया कि रूस और उत्तर कोरिया पहले से ही परीक्षण कर रहे हैं, इसलिए अमेरिका पीछे नहीं रह सकता। अमेरिका ने आखिरी बार 1992 में ऑपरेशन जूलियन के तहत परमाणु परीक्षण किया था। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब यूक्रेन युद्ध के कारण अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। दोनों देश परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT) के हस्ताक्षरकर्ता हैं, जिस पर अब तक 187 देश हस्ताक्षर कर चुके हैं, जिनमें भारत, चीन, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इस्राइल भी शामिल हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now