बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन- बॉलीवुड ने खोए दो दिन में अपने दो दिग्गज कलाकार- अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा-मेरा दोस्त चला गया!

बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह गए। अभिनेता रणधीर कपूर ने भाई ऋषि कपूर के निधन की खबर को कंर्फम करते हुए कहा कि वो हमें छोड़कर चला गया।

वहीं अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट किया कि मेरे दोस्त ऋषि कपूर का निधन…वो चला गया, मैं टूट गया हूं। 67 वर्षीय ऋषि कपूर के परिवार में पत्नी नीतू, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। ऋषि कपूर ने एच एन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली।

PunjabKesari

तबीयत खराब होने के बाद ऋषि कपूर को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उनको मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था जिसके बाद उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका के न्यूयाॅर्क में रह कर अपना इलाज कराया था। वह ठीक होने के बाद पिछले साल सितंबर में ही भारत लौटे थे। फरवरी 2020 में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

PunjabKesari

29 अप्रैल को सिनेमा जगत ने एक्टर इरफान खान को खोया था। अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन पर सिनेमा जगत में शोक की लहर है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

दो दिन के अंदर दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऋषि कपूर ने सिनेमा जगत को काफी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

Share
Now