Home / News / महाराष्ट्र की राइस मिल में हादसा,समसा के 30 वर्षीय अमित कुमार की दर्दनाक मौत.

महाराष्ट्र की राइस मिल में हादसा,समसा के 30 वर्षीय अमित कुमार की दर्दनाक मौत.

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मंत्री संजय पासवान ने पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना

उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दिलाने का दिया भरोसा.

नावकोठी. थाना क्षेत्र के समसा पंचायत अंतर्गत करैईटांर, वार्ड संख्या-02 निवासी स्वर्गीय दिनेश चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की महाराष्ट्र स्थित एक राइस सेलर मिल में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई.इस दुखद घटना की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.कम उम्र में अमित कुमार के असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं.पिता की असामयिक मृत्यु से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है.

बताया गया कि हादसे के बाद अमित कुमार के शव का पोस्टमार्टम महाराष्ट्र में ही कराया गया तथा वहीं उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे.उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया.साथ ही महाराष्ट्र स्थित राइस सेलर मिल के मालिक एवं महाराष्ट्र सरकार के संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

इस दुख की घड़ी में मंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय और उचित सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.
मौके पर जदयू नेता सुभाकर मिश्रा,भाजपा मंडल महामंत्री दीपक कानू, लोजपा नेता शंकर राय, रामबोल सिंह, वार्ड सदस्य जवाहर तांती, दिवाकर कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now