उत्तराखण्ड के जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभाव भगवानपुर विधानसभा के विधायकों ने क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ के साथ गणेशपुर टोल प्लाजा पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र की जनता के वाहनों के लिए गणेशपुर टोल प्लाजा प्रबन्धकों के सामने टोल फ्री रखने की मांग रखी मांग न माने जाने पर भविष्य में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। ज्वालापुर विधानसभा विधायक ने अपने क्षेत्र के 21 गांवों की लिस्ट बनाकर पहले से ही टोल कर्मियों को दे रखी है,तथा भगवानपुर विधानसभा विधायक श्रीमती ममता राकेश ने भी टोल फ्री के लिए अपने क्षेत्र के 25 गांवों का विवरण मौखिक रूप से दिया
मांगों को स्वीकार करना या नाकरना गणेशपुर टोल प्लाजा के उच्च अधिकारियों पर निर्भर है।
हालांकि गणेशपुर टोल प्लाजा कर्मियों का कहना है कि कस्बा बिहारीगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के कुछ निवासी अपना आधार कार्ड दिखाकर गणेशपुर टोल प्लाजा से अपने वाहनों के साथ बिना टोल चुकाए जा सकते हैं।यह दूरी गणेशपुर टोल प्लाजा से 7 या 10 या 20 किलोमीटर भी हो सकती है।इसमें अभी संशय है।
उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद ही दूरी निश्चित की जा सकेगी
फिलहाल आसपास के क्षेत्र के लोग अपना आधार कार्ड दिखाकर जा सकते हैं पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ अन्तर्गतदिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय-राजमार्ग पर स्थित गणेशपुर टोल प्लाजा परउत्तराखण्ड के जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा विधायक रवि बहादुर एवं भगवानपुर विधानसभा विधायक श्रीमती ममता राकेश अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आसपास के क्षेत्र के लोगों की सैकड़ों लोगों की भीड़ के साथ पहुंचकर उनके वाहनों को टोल फ्री करने की मांग रखी।*
ज्वालापुर विधानसभा विधायक रवि बहादुर का कहना है कि हमारे क्षेत्र के लोगों ने इस हाईवे को बनाने में अपना विशेष योगदान दिया है। यहां तक की खनिज मेटरीयल भी हमारे क्षेत्र से उठाया गया है। इसलिए गणेशपुर टोल प्लाजा के आसपास के नजदीकी गांव के निवासी वाहन स्वामीयो के लिए टोल फ्री किया जाय और साथ ही टोल प्रबन्धक कर्मियों से कहा कि यदि आपके अधिकार क्षेत्र में हमारी मांग मांनना असंभव है तो एक बार अपने जीएम व अन्य उच्चाधिकारियों से हमारी मीटिंग करा दीजिए।हमारे क्षेत्र की जनता के साथ कोई भी टोलकर्मी बदतमीजी ना करें।साथ ही दोनों विधायकों ने टोल कर्मियों को चेताया यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम टोल प्लाजा पर दरी बिछाकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।इस पर गणेशपुर टोल प्लाजा प्रबन्धक कर्मियों ने दोनों विधायकों से कहा किनियमानुसार ही आपकी मांगों को अपने उच्चाधिकारी तक पहुंचाएंगे और आपकी मीटिंग भी करायेगे।मीटिंग के बाद ही स्थिति साफ होगी।साथ ही टोल प्लाजा प्रबन्धक कर्मियों ने कहा कि क्षेत्र का लोकल वाहन स्वामी अपना आधार कार्ड दिखाकर अपने वाहन के साथ निशुल्क यहां से गुजर सकता है। उससे कोई भी टोल फीस नहीं ली जाएगी। लेकिन कमर्शियल वाहनों से टोल वसूला जाएगा। जब तक उच्चाधिकारियों से बात ना हो तब तक आसपास के क्षेत्र निश्चित दूरी पर रहने वाले लोगों से दोनों तरफ की एक लाइन से होकर जाने पर सहमति बनी है।इस अवसर पर ज्वालापुर विधानसभा विधायक रवि बहादुर तथा भगवानपुर विधानसभा विधायक श्रीमती ममता राकेश,तेलपुरा के पूर्व प्रधान डॉक्टर संजय सैनी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मण्डल महामंत्री गुलाम मुलतवा,राव ने शराफत, राव समीर, राव बिलाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।इस मौके पर क्षेत्र के पत्रकार बन्धु सहित थाना बिहारीगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह नागर,एल०आई०यू० के इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र शर्मा पुलिस उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह,पुलिस उप निरीक्षक एवं मोहण्ड पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार, पुलिस उप निरीक्षक संजीव यादव व महिला पुलिस कर्मीयों तथा अन्य थानों की भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर मौजूद रहे।खास बात यह रही किगणेशपुर टोल प्लाजा से दोनों विधायकों के जाने के बाद उप जिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव गणेशपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे पहुंचे तथा टोल प्लाजा के एक कमरे में टोल कर्मियों व थाना बिहारीगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह नागर व एल०आई०यू० इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र शर्मा टोल प्लाजा प्रबन्धक कर्मियों के साथ एकान्त में मीटिंग भी ली।मीटिंग में क्या रहा इसका कुछ पता नहीं क्योंकि इस मीटिंग से पत्रकार बन्धुओ को दूर रखा गया।*अब देखना यह है कि गणेशपुर टोल प्लाजा प्रबन्धक कर्मी उपरोक्त दोनों विधायकों के साथ अपने उच्चाधिकारी (जी०एम०) से मीटिंग कब तक करायेगे ?
उसके बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी







