रिपोर्ट: सैयद फरहान अहमद अलिग |
पटना: बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में नए प्रभारी मंत्रियों की आधिकारिक नियुक्ति के बाद राजनीतिक व सामाजिक हलकों से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में, बिहार जद (यू) विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष और पटना उच्च न्यायालय (High Court Patna) के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नसीर हैदर ने अधिसूचना जारी होने पर गहरी खुशी जाहिर करते हुए सभी 34 नवनियुक्त प्रभारी मंत्रियों को हार्दिक मुबारकबाद और शुभकामनाएँ दी हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नसीर हैदर ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सभी जिलों को बेहद योग्य, ऊर्जावान और अनुभवी प्रभारी मंत्री मिले हैं। इस कदम से जिलों में चल रहे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और स्थानीय जन-समस्याओं के त्वरित निष्पादन में तेजी आएगी।
नवादा के प्रभारी मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन का विशेष स्वागत
विशेष रूप से चर्चा करते हुए श्री नसीर हैदर ने माननीय मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन जी को नवादा जिले का प्रभारी मंत्री-सह-अध्यक्ष (जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति) मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें विशेष तौर पर मुबारकबाद दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ० सुमन के कुशल और दूरदर्शी मार्गदर्शन में नवादा जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे तथा अधिवक्ताओं सहित समाज के हर वर्ग के हितों की मजबूती से रक्षा होगी।
वरिष्ठ मंत्रियों के मनोनयन पर जताया हर्ष
इसके साथ ही उन्होंने सूबे के वरिष्ठ मंत्रियों के मनोनयन पर हर्ष जताते हुए पटना और नालंदा के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सारण के प्रभारी मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्वी चम्पारण व शिवहर के प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार, तथा गया व गोपालगंज के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा सहित सूची में शामिल सभी माननीय मंत्रियों को इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद
श्री नसीर हैदर ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त प्रभारी मंत्री अपने-अपने आवंटित जिलों में मुस्तैदी से जाकर सरकार की जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे। उन्होंने अंत में कहा, “यह नई टीम बिहार को सुशासन और प्रगति के रास्ते पर और आगे ले जाएगी। जद(यू) विधि प्रकोष्ठ पूरी मजबूती के साथ सरकार के इन सकारात्मक प्रयासों की सफलता की कामना करता है।”






