झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ के झालरापाटन। उज्जैन मेगा हाईवे पर स्थित बिंदा टोल नाके के समीप शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क से करीब 30 मीटर दूर कुएं के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना आसपास के ग्रामीणों में तेजी से फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और रिडकोर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा रिडकोर पेट्रोलिंग वाहन की सहायता से शव को झालावाड़ हॉस्पिटल मोर्चरी पहुंचाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राकेश बैरागी (40) पुत्र मदनलाल बैरागी निवासी रामपुरिया के रूप में हुई है। मृतक के शव की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हे
पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।






