महाराजगंज क्षेत्र के बसंतपुर से एक ग़ायब दुकानदार का शव नदी से मिलने पर दहसत में क्षेत्र के लोग. बसंतपुर थाना क्षेत्र के क्रांति मोड़ से चार दिन पहले गायब हुए चाट चाउमीन के दुकानदार का रविवार को सरेया श्रीकांत गांव के पास धमई नदी से शव बरामद हुआ। बरामद शव से बदबू आने के कारण कोई पास नहीं पहुंच रहा था। हालंकि शव मिनले की सूचना पर आस पास के लोग पहुंच उसके कपड़ा और शरीर पर बने टैटू से शव की पहचान हुई।पुलिस को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जैसे ही शव की पहचान हुई मृतक के परिजन और रिस्तेदार पहुंच चीखने चिल्लाने लगे। इसकी आवज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।मृतक बसाव टोले नगरी के स्व. साधु शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार शर्मा के रूप में हुई।युवक क्रांति मोड़ पर ठेला पर चाट और चाउमीन बेचता था, सूत्रों की माने तो माह पहले भी सुरेश के साथ मारपीट कर उसका ठेला को पलट दिया गया था।घटना के संबंध में सुनीता कुमारी ने बताया कि क्रांति मोड़ पर दुकानदारी को लेकर बगल के दुकानदार मुनर राय तथा बुलेट मिया के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने हत्या करने की घमकी देते हुए बोला था की हत्या कर देंगे और फिर जेल जाएंगे। फिर जेल से बेल पर छूट जाएंगे। जेल से छूटने के बाद फिर से हत्या करने की धमकी दी थी।इसके बाद से परिवार के लोग डरे और साहमें हुए हैं।





