लुधियाना में आजतक की एंकर अंजना ओम कश्यप मुश्किल में हैं। उन पर प्राचीन संत वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की शिकायत के बाद पुलिस ने अंजना, इंडिया टुडे समूह के अध्यक्ष अरुण पुरी और कंपनी लिविंग मीडिया इंडिया लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, अंजना की यह टिप्पणी चैनल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी प्रसारित की गई, जिससे वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं गहराई से आहत हुईं।भावाधस के नेताओं ने अंजना की तुरंत गिरफ्तारी और सार्वजनिक माफी की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 299 और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(v) के तहत एफआईआर दर्ज की है।






