Home / News / IPS पूरण हत्या मामले में बड़ी तनातनी पीएम का हरियाणा दौरा भी रद्द….

IPS पूरण हत्या मामले में बड़ी तनातनी पीएम का हरियाणा दौरा भी रद्द….

IPS पूरन आत्महत्या मामले में बढ़ी तनातनी, PM मोदी का हरियाणा दौरा स्थगित हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले को लेकर मचा सियासी और प्रशासनिक घमासान अब राष्ट्रीय स्तर पर असर डालता दिख रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित हरियाणा दौरा स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 17 अक्तूबर को सोनीपत में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन सूत्रों के अनुसार मौजूदा हालात और मामले में बढ़ती तनातनी को देखते हुए यह कार्यक्रम टाल दिया गया है। मामले ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान आई पीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या के बाद से राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। वहीं, पुलिस विभाग के अंदर भी इस घटना को लेकर असंतोष और तनाव की स्थिति बताई जा रही है।

सरकार और केंद्र के बीच समन्वय पर असर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह घटना न केवल राज्य प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है, बल्कि केंद्र सरकार की योजना बद्ध चुनावी तैयारियों पर भी असर डाल रही है। प्रधानमंत्री मोदी का सोनीपत दौरा हरियाणा में भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत माना जा रहा था। जांच जारी आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या मामले की जांच विशेष टीम को सौंपी गई है। अब तक किसी अधिकारी पर औपचारिक आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन जांच एजेंसियां विभिन्न एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now