विश्व में इस्राइल- हमास युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब एक महीने से जारी युद्ध में 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
7 अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर अचानक हमला कर 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। आतंकवादियों की कैद से बंधकों को बचाने के लिए इस्राइली रक्षा बल दिन रात लगे हुए हैं।
अब खबर आ रही है कि इस्राइल की मदद अमेरिका कर रहा है। पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है।
वही सहायक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर पी. मायर ने कहा, ‘हम सक्रिय रूप से इस्राइल की कई मामलों में मदद कर रहे हैं।
विशेषकर, हम बंधकों के बारे में पता लगाने में मदद कर रहे हैं। बंधकों में अमेरिका के लोग भी शामिल हैं। बंधकों का पता लगाना हमारी जिम्मेदारी है।’
विदेश मंत्रालय और अमेरिकी सरकार बंधकों की रिहाई पर चर्चा करेंगे।
मायर ने कहा कि क्षेत्र में अमेरिकी विशेष अभियान बल भी हमारे अपने नागरिकों को स्थानों से बाहर निकालने और हमारे दूतावासों को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए तैयार हैं।