ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिवालय ने पुष्टि की है कि बीती रात देश पर हुए अमेरिका-इजरायल के हमले में परिषद के सचिव अली लारिजानी की मौत हो गई।
ईरानी अधिकारियों ने भी इस घटना की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।अली लारिजानी ईरान के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में से एक थे, जो सरकार, अकादमिक क्षेत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में लंबे समय तक सक्रिय रहे।
अली अर्देशीर लारिजानी का जन्म 3 जून 1958 को इराक के नजफ शहर में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से ईरान के आमोल के लारिजान क्षेत्र से संबंध रखता है। वर्ष 1961 में वह अपने परिवार के साथ ईरान लौट आए, जहां उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की।
इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।






