Home / Politics / कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: यूपीसीएल ने संजीव त्यागी के काम को सराहा दिया प्रशस्ति पत्र….

कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: यूपीसीएल ने संजीव त्यागी के काम को सराहा दिया प्रशस्ति पत्र….

Uttarakhand Power Corporation Ltd. (यूपीसीएल) ने बिजली चोरी रोकने के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अपने अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान सतर्कता सेल के उपनिरीक्षक श्री संजीव कुमार त्यागी को दिया गया है, जिन्होंने प्रदेश में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री त्यागी ने सतर्कता इकाई के साथ मिलकर बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। खासतौर पर अधिक AT&C लॉसेस वाले क्षेत्रों में उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर टीम का नेतृत्व किया और हरीद्वार, रुड़की तथा मंगलौर के देहात क्षेत्रों में सतर्कता दल को सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संयुक्त छापेमारी और चेकिंग की गई। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ और राजस्व हानि में कमी आई।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार द्वारा जारी इस प्रशस्ति पत्र में श्री त्यागी की कार्यकुशलता, ईमानदारी और अनुशासन की विशेष सराहना की गई है। साथ ही उम्मीद जताई गई है कि वे भविष्य में भी इसी समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
पत्र में यह भी कहा गया है कि “कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण से किया गया कार्य ही वास्तविक सेवा का परिचायक है।”
यह सम्मान न केवल संबंधित अधिकारी के लिए बल्कि विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now