Home / Breaking News / फुफेरी बहन का जेंडर बदलवाकर की शादी! सरकारी टीचर पर परिवार का गंभीर आरोप, गांव में मचा बवाल….

फुफेरी बहन का जेंडर बदलवाकर की शादी! सरकारी टीचर पर परिवार का गंभीर आरोप, गांव में मचा बवाल….

सरकारी शिक्षक पर अपनी ही फुफेरी बहन का जेंडर बदलवाकर उससे शादी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया के लिए करीब 8 लाख रुपये का लोन भी लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। आरोप है कि परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर युवती का जेंडर ट्रांजिशन कराया गया, जिसके बाद उसका नाम बदलकर “राहुल” रखा गया और फिर दोनों ने शादी कर ली।
जैसे ही इस मामले की जानकारी परिवार और गांव वालों को हुई, भारी विरोध शुरू हो गया। रिश्तेदारों ने इसे सामाजिक और पारिवारिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों अचानक घर छोड़कर चले गए।
परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे। वहीं इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है, हालांकि अब तक किसी आधिकारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now