Home / Events / दिल्ली में बिल्डिंगों का गिरना जारी फिर हुआ बड़ा हादसा धमाके के साथ फिर गिरी बिल्डिंग कई मौतें बहुत से लोग ….

दिल्ली में बिल्डिंगों का गिरना जारी फिर हुआ बड़ा हादसा धमाके के साथ फिर गिरी बिल्डिंग कई मौतें बहुत से लोग ….

दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर इलाके में आज सुबह तड़के एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जिसमे एक बड़े धमाके के कारण एक इमारत गिर गयी। जिसमे कई लोगो के दबने की सूचना मिली है ,तथा तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर विस्फोट के बाद इमारत ढह गई। घटना स्थल पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां तैनात की गई हैं। दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर संदिग्ध विस्फोट और उसके बाद मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पांच दमकल वाहनों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक बड़े धमाके के बाद एक बिल्डिंग निचे ढह गई। विस्फोट के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में सिलेंडर विस्फोट के बाद इमारत ढहने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। आपातकालीन सेवाओं के कर्मी स्थिति का आकलन कर रहे हैं तथा मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियां भी घटनास्थल पर पहुंचकर अभियान में सहयोग कर रही हैं।

रिपोर्ट – किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now