Home / News / “शीबा खान बनीं फरिश्ता: AB नेगेटिव रक्तदान कर बचाई 4 दिन की नवजात की जिंदगी”

“शीबा खान बनीं फरिश्ता: AB नेगेटिव रक्तदान कर बचाई 4 दिन की नवजात की जिंदगी”

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़ में मानवता की एक मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब 4 दिन की नवजात बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। जन्म के बाद से ही गंभीर हालत में बच्ची ICU में भर्ती थी और उसे तत्काल AB नेगेटिव फ्रेश ब्लड की आवश्यकता थी।
परिजन पिछले चार दिनों से लगातार ब्लड की तलाश में भटक रहे थे, लेकिन दुर्लभ ब्लड ग्रुप होने के कारण कहीं भी AB नेगेटिव फ्रेश ब्लड उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। पिता अपनी मासूम बच्ची की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे और भगवान से प्रार्थना कर रहे थे।
ऐसे कठिन समय में शीबा खान ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत आगे आकर अपना AB नेगेटिव फ्रेश ब्लड डोनेट किया। उनके इस निस्वार्थ और साहसिक कदम से समय पर बच्ची को रक्त मिल पाया, जिससे उसकी जान बच गई।
शीबा खान का यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो यह साबित करता है कि इंसानियत आज भी जिंदा है। जरूरत के समय किसी अनजान की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची मानवता है।

एक्सप्रेस न्यूज़ भारत

शीबा खान के इस सराहनीय कार्य को नमन करता है और समाज के सभी लोगों से अपील करता है कि वे भी रक्तदान जैसे महान कार्य में आगे आएं

Tagged:
[post-views]
Share
Now