Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

राजधानी का सियासी पारा हाई।आम आदमी पार्टी का बीजेपी दफ्तर पर प्रदर्शन .…

कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है।

आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है।

वही AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि सरकार को ये लगता है कि जो भी उनके खिलाफ है उसे गिरफ्तार कर लो।

एक ही दिन में पत्रकारों और आप नेता की गिरफ्तारी हुई। भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं। इस बार INDIA इसी भाजपा का सफाया करेगी।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है, ‘पिछले चार दिनों से इस देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है। पहले पत्रकारों के घरों पर छापेमारी की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को हिरासत में लिया गया। ईडी की छापेमारी में संजय सिंह के घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ, फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह एक अघोषित आपातकाल है क्योंकि बीजेपी जानती है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव हार जाएंगे।

राजघाट पहुंच कर भाजपा नेता दिल्ली सरकार के शासन से मुक्ति के लिए के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर एनसीपी नेता क्लाइड क्रैस्टो का कहना है कि हमें याद रखना होगा कि हमारे देश में कानून व्यवस्था है।

और कानून से बड़ा कोई नहीं है। जो लोग पहले बीजेपी का हिस्सा नहीं थे और उनसे ईडी और सीबीआई ने पूछताछ की थी, उन्हें बाद में क्लीन चिट मिल गई है।

वे भाजपा में शामिल हो गए। जो लोग सरकार और भाजपा के खिलाफ बोलते हैं, उनके खिलाफ इसी तरह के मामले दर्ज किए जाते हैं और उनकी आवाज दबा दी जाती है।

Share
Now