Budget 2022: करोड़ों किसानों को सरकार देगी सौगात! बढ़ाई जा सकती है PM Kisan Yojana की राशि…

PM Kisan Yojana: पांच राज्यों के चुनाव और तकरीबन एक साल तक चले किसान आंदोलन की वजह से माना जा रहा है कि आम बजट (Budget 2022) में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) पर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है. 

Union Budget 2022, PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (मंगलवार) सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश करेंगी. गरीब जनता से लेकर अमीर शख्स तक की आम बजट पर नजरें बनी हुई हैं. कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के बीच में पेश हो रहे बजट से सभी लोग राहत की उम्मीद कर रहे हैं. करोड़ों की संख्या में किसानों को भी उम्मीद है कि इस बार का बजट उनके लिए भी बेहतर होगा. दरअसल, पांच राज्यों के चुनाव और तकरीबन एक साल तक चले किसान आंदोलन की वजह से माना जा रहा है कि बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) पर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है. 

Share
Now