Home / News / पीएचसी का नया भवन 4 साल से अधूरा, वार्ड सदस्य ने डीएम से उच्चस्तरीय जांच और निर्माण पूरा कराने की मांग की

पीएचसी का नया भवन 4 साल से अधूरा, वार्ड सदस्य ने डीएम से उच्चस्तरीय जांच और निर्माण पूरा कराने की मांग की

नावकोठी.
प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन जून 2022 से निर्माणाधीन है.लेकिन 4 साल बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है.भवन अधूरा रहने के कारण लोगों को जर्जर और पुराने भवन में इलाज कराना पड़ रहा है.
इसको लेकर नावकोठी वार्ड नं12 के वार्ड सदस्य सलमान खान ने जिलाधिकारी बेगूसराय को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है.
वार्ड सदस्य ने पत्र में कहा कि नए भवन के निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी के कारण क्षेत्र की जनता को पुराने एवं जर्जर भवन में किसी प्रकार स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करनी पड़ रही हैं.

पुराने भवन में पर्याप्त स्थान, आवश्यक सुविधाओं तथा आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था का अभाव है.इससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.जरा सी भी भीड़ होने पर मरीज अस्त-व्यस्त हो जाते हैं.
सलमान ने डीएम से सादर अनुरोध किया है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं संवेदक की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए.साथ ही निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से शीघ्र पूर्ण कराकर नए भवन में स्वास्थ्य सेवाएं प्रारंभ कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए,ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और दवा तो है, लेकिन बैठने और इलाज की जगह नहीं होने से मरीजों को खुले में और तंग जगह में इलाज कराना पड़ता है.बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now